कानपुर, सितम्बर 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर के बीच वाराणसी में खेली जाएगी। जिसके लिए कानपुर मंडल की टीम का ट्रायल सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कानपुर टीम घोषित की गई। बालक वर्ग टीम में यूसुफ आलम, आयुष कुमार, आकाश शर्मा, मो. आरिज और समीर सिंधानी शामिल हैं। यश सैनी और गणेश भादव को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। वहीं, बालिका वर्ग टीम में लक्ष्मी शुक्ला, रोहिणीका पांडेय, कृताची, आनया, त्वाहा फातिमा और चैतन्या वाजपेई का चयन हुआ है। प्रिया गुप्ता और काव्या गुप्ता को अतिरिक्त खिलाड़ी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...