कानपुर बॉर्डर पर बनेंगे 5 भव्य एंट्री गेट, हर रूट पर दिखेगी अलग संस्कृति और इतिहास
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- कानपुर, संजय पांडेय कानपुर की सीमा में प्रवेश करते ही लोगों को भव्य नजारा दिखेगा। प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर और लखनऊ-बैराज मार्ग का शानदार गेट-वे बनेगा। हर रूट का गेट-वे अलग-अलग थीम पर होगा। किसी रूट पर आपको ईस्ट का मैनचेस्टर दिखेगा तो किसी रूट पर कानपुर में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास नजर आएगा। कहीं शिक्षा का हब दर्शाता शहर दिखाई देगा तो कहीं नजर आएगा गंगाजी का स्वरूप। इसके लिए नगर निगम 24 करोड़ खर्च करने जा रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। टेंडर की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक शहर में एक ही इंट्री गेट है जिसका निर्माण तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की इच्छा पर केडीए ने किया था। लखनऊ से आने वाले रूट पर जाजमऊ गंगा पुल की तरफ से यह गेट बना है जिस पर 13 करोड़ रुपये खर्च हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.