कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता लखनऊ में क्रमश: 16 से 19 दिसंबर और 21 से 24 दिसंबर के बीच आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर की पुरुष व महिला टीम भी हिस्सा लेगी। दोनों ही टीमों का जिला स्तरीय ट्रायल 12 दिसंबर को और मंडल स्तरीय ट्रायल 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...