कानपुर बैडमिंटन की बालक-बालिका टीम चयनित
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता गाजियाबाद में 7 से 9 सितंबर के बीच सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की बालक और बालिका टीम का चयन गुरुवार को ट्रायल के आधार पर ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाल में हुआ। यह चयन बैडमिंटन कोच रमेश यादव की देखरेख में हुआ। कोच ने बताया कि चयनित बालक टीम में पार्थ जौहरी, शौर्य सिंह, सार्थक पांडेय, हम्माद खान, अर्थव श्रीवास्तव और विराज उपाध्याय शामिल हैं। वहीं, बालिका टीम में प्रिषा तिवारी, चैतन्या, काव्या, रितिका, गार्गी चौहान और प्रिया गुप्ता को जगह मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.