कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर को एविएशन स्किल का हब बनाया जाएगा। इसके लिए सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय उद्यमिता विकास मंत्री जयंत चौधरी को पत्र लिखकर मांग की थी। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्त ने जयंत चौधरी से मुलाकात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके लिए जयंत चौधरी जल्द ही कानपुर का दौरा करेंगे। सीटीआई की खाली 69 एकड़ जमीन पर हब बनने से सदुपयोग हो सकेगा। यह हब फ्रांस और भारत सरकार के संयुक्त साझेदारी से बनेगा। कौशल विकास एवं उद्यमशिलता मंत्रालय सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना करेगा। नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन एनएसटीआई में एविएशन सेंटर सेक्टर के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और इससे जुड़े क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। एनडीए संयोजक सुरेश गुप्त ने एविएशन हब कानपुर को देने को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी...