प्रमुख संवाददाता, अगस्त 29 -- यूपी के कानपुर में गर्ग एविएशन के ट्रेनर विमान हादसे के मामले में दिल्ली और लखनऊ की सात सदस्यीय डीजीसीए टीम जांच में जुट गई है। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के हर पुर्जे और उपकरण की जांच की। साथ ही इंजन को सील कर विमान अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी विस्तृत जांच शनिवार को होगी। उधर, विमान हादसे की वजह से शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्य ठप रहा और शनिवार को भी रहेगा। गुरुवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्रेनर विमान हादसे में मौके पर ही पायलट सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक प्रभाकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। कानपुर डीजीसीए टीम की अगुवाई कर रहे धनंजय सहित तीन, लखनऊ औऱ दिल्ली से आए दो-दो अफसरों ने जांच शुरू की। सबसे पहले वहीं पर खड़ी चहारदीवारी की नापजोख की। इसके बाद डाटा सेवर और प्रोफाइल रिकार्ड को परखा। अब जा...