प्रयागराज, सितम्बर 7 -- यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 24 आईसीएफ डिब्बे लगाए जाएंगे। कानपुर-चित्रकूट और चित्रकूट-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में आठ सितंबर तथा प्रतापगढ़-चित्रकूट और चित्रकूट-कानपुर एक्सप्रेस में नौ सितंबर से 24 डिब्बों के साथ संचालन होगा। वहीं कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब कानपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...