कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को कानपुर पैंथर्स ने रेनू ब्रॉडबैंड को 17 रन से पराजित किया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में कानपुर पैंथर्स ने 22 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान ने 54 रन, मनिंदर सिंह ने 59 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रविकांत व दीपक ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रेनू ब्रॉडबैंड की पूरी टीम 22 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम त्रिपाठी ने 63 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता को दो-दो सफलता मिली। मनिंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.