हमीरपुर, फरवरी 11 -- सरीला, संवाददाता। स्वर्गीय महाराजा नरेंद्र सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित अंतरराज्यीय चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के दूसरे मुकाबले में कानपुर ने झांसी को 90 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज सुमित राठौर ने आक्रामक अंदाज में 43 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और आठ चौके शामिल रहे। हर्षित यादव ने 28 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 14.1 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। झांसी की ओर से माधव ने सर्वाधिक 26 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कान्हा 13 रन ही बना सके। मुकाबले में कमेंट्री रामकुमार त्रिपाठी, अंशुल यादव और कुलदीप गुप्ता ने की। स्कोरर की ...