कानपुर नगर निगम में दागी फर्म को दूने पर ठेका
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम में टेंडर घोटालों की रोजाना चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। अब आगरा के रहने वाले रवि लवानिया की फर्म इनवायरमेंटल टेक्नो के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि नगर निगम के प्रभावशाली लोगों ने कूड़ा निस्तारण और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का टेंडर निर्धारित से दोगुनी कीमत पर दिला दिया। स्वच्छ भारत मिशन के काम में लापरवाही और घपलेबाजी के आरोप में यह फर्म आगरा, अलीगढ़ और मध्यप्रदेश में ब्लेक लिस्टेड है। सिक्योरिटी मनी भी जब्त कर ली गई थी। जनवरी में हुई पुलिस की गोपनीय जांच में भी यह तथ्य सामने आए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार से जुड़ी एक और शिकायत मिली है। इसमें आरोप है कि आगरा के रसूखदार ठेकेदार रवि लवानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.