संवाददाता, जून 13 -- कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा जिलाध्यक्ष समेत 225 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई 11 जून को जिला मुख्यालय माती में हुए प्रदर्शन के संबंध में की गई है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन बिना अनुमति आयोजित किया गया था और इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। जानकारी के अनुसार, 11 जून को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय माती पहुंचे थे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत, पेपर लीक और अन्य जनसमस्याओं को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा था।बिना अनुमति सपाईयों ने प्रदर्शन किया था पुल...