कानपुर, मई 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सात साल पहले एक मासूम को बहलाकर खेत में ले जाकर उसकी हत्या करने के मामले में दोनों दोषियों को एडीजे-6 की अदालत ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों में से एक ने बच्चे के पिता द्वारा उस पर पहले छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज कराने की खुन्नस में साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। एडीजीसी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बीरबल निवासी शिवबालक का 10 वर्षीय पुत्र विवेक 25 जनवरी 2019 को घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कठोर सजा इस पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की तो उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला। वहीं यह भी पता लगा कि उसके ...