कानपुर, दिसम्बर 3 -- मूसानगर, गजनेर रोड पर स्थित एफ्को सेंटर पर बुधवार को यूरिया खाद का वितरण हुआ। मूसानगर के इफको सेंटर पर सुबह से ही किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सुबह 11 बजे सेंटर पहुंचे सचिव ने पहले किसानों के आधार कार्ड जमा करने के साथ टोकन जारी किया। दोपहर 12 बजे के बाद करीब खाद का वितरण शुरू हुआ। इफको विक्रेता राम कुमार ने खाद वितरण से पहले किसानों का आधार से अंगूठा लगवाया। बताया कि वितरण के लिए 1100 बोरी यूरिया मिली है। मंगलवार को 550 बोरी का वितरण किया गया था। वहीं आज एक घंटा के खाद वितरण मे 105 बोरी यूरिया खाद वितरण की गई। यूरिया के लिए किसानों की भीड़ लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...