उरई, मई 5 -- सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरेनी से सोमवार रात को कानपुर देहात के सिकंदरा एक शादी में जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा सिकंदरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिसमें भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका कानपुर के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है हादसे खबर गांव आने पर मृतक के घर मातम छा गया।सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरेनी निवासी कन्नौजी सिंह का 45 वर्षीय पुत्र देवेंद्र सिंह एवं उनके पड़ोसी चाचा इंद्रपाल सिंह एक बाइक से सोमवार की रात में कानपुर देहात के सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात 8:00 बजे के लगभग सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी बताते हैं कि भीषण टक्कर से दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से द...