कानपुर, नवम्बर 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के विधि छात्रों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद से कानपुर देहात के रसूलाबाद के भीटी गांव में एक विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने बताया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक, आर्थिक, भावनात्मक और यौन उत्पीड़न भी इसकी श्रेणी में आता है। शिविर में आकाश शर्मा, राघव शुक्ला, और लीगल एड कमेटी के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने रैली निकालकर, सभा आयोजित कर और घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया। शिक्षिका मयूरी ने बताया कि लीगल एड कमेट...