कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: 112 मिनट में रची साजिश, 72 मिनट इंतजार के बाद पुराने नौकर ने किया कत्ल
संवाददाता, सितम्बर 7 -- UP News: यूपी के कानपुर में रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनके फ्लैट में ही रक्तरंजित शव मिला। शहर के सबसे पॉश अपार्टमेंट में शुमार इस फ्लैट में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूर्व नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को मुठभेड़ में दबोच लिया जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इनमें से एक पुराना नौकर जबकि दूसरा उसका साथी है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए पुराने नौकर ने मीडिया से कहा कि कारोबारी की बहू ने उससे हत्या के एवज में पैसा देने की बात कही है। विनीत मिनोचा इस अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर सी-104 नंबर फ्लैट में रहते थे। बिरहाना रोड में वह पिछले 45 सालों से फार्मा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.