कानपुर टीम की कमान संभालेंगे शैलेश व प्रतीक्षा
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 28 व 29 अगस्त को प्रयागराज के नैनी स्थित न्यू एपेक्स आईटीआई कॉलेज में 13वीं सीनियर स्टेट व 10वीं सब-जूनियर स्टेट बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप होगी। कानपुर की बालक टीम की कमान सीनियर खिलाड़ी शैलेश कुमार, जबकि बालिका टीम की अगुवाई प्रतीक्षा सोनकर करेंगी। उत्तर प्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 72वीं सीनियर नेशनल बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर के बीच तिरुपति में प्रस्तावित है। कानपुर की दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.