प्रमुख संवाददाता, मई 30 -- UP News: यूपी के कानपुर में किशोरी से गैंगरेप के आरोपी फरार दारोगा अमित कुमार मौर्य को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सचेंडी के सोना गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चार माह से फरार था। इस मामले में आरोपी यू-ट्यूबर पहले ही जेल जा चुका है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद दारोगा पर शिकंजा कस गया था। सचेंडी के एक गांव में पांच जनवरी की देर शाम 14 वर्षीय किशोरी शौच के लिए निकली थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। रात करीब 12 बजे वह बदहवास हालत में घर पहुंची। पूछताछ में किशोरी ने गांव के यू-ट्यूबर शिवबरन यादव व दारोगा अमित कुमार मौर्य पर कार से जबरिया ले जाने और गैंगरेप का आरोप लगाया था। सचेंडी पुलिस ने शिवबरन को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि फरार दारोगा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गय...