कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग टी-20 का शुभारंभ शनिवार से सप्रू मैदान पर होगा। इस लीग में आठ टीमें पटेल प्रापर्टीज, जीटीबी वॉरियर्स, ब्लू वॉरियर्स, नाइट स्कोचर्स, मेटाडोर फोम, स्पार्क इंटरनेशनल, कानपुर वॉरियर्स और क्रेजी रेंजर्स हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच जीटीबी वॉरियर्स और पटेल प्रापर्टीज के बीच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...