कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने रोवर्स जूनियर को नौ विकेट से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में रोवर्स जूनियर ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 87 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन कुमार ने 30 रन व तनिष्क ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश राय ने चार, सिद्धार्थ वर्मा ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से मोहल राय ने नाबाद 44 रन व अक्षत राज ने 31 रन बनाए। यह भी पढ़ें- टीपीजी अकादमी ने दीवान क्रिकेट अकादमी को मात दी गेंदबाजी में एकमात्र सफलता विहान को मिली। शिवांश राय को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.