कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान पर खेले जा रहे अंतर्जनपदीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मैनपुरी ने कानपुर को हराकर जीत लिया। मैनपुरी के ऑलराउंडर आशुतोष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नगर पंचायत सिकंदरपुर के पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के बाद खेरापति क्रिकेट क्लब कानपुर और सीजी क्रिकेट क्लब मैनपुरी के बीच टास हुआ। कानपुर की टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनकी पूरी टीम 20 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज सूरज त्रिपाठी ने सर्वाधिक 48 और नीतेश ने 39 रन का योगदान दिया। मैनपुरी के गेंदबाज आशीष ने 5 और नीरज ने 3 विकेट लिए। जवाब में...