कानपुर, जून 28 -- कानपुर। इस साल दिसंबर तक कानपुर को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने में श्रम विभाग ने श्रमिकों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के पिता श्रमिक मित्र बनाए जाएंगे, जो कार्यस्थलों पर बाल श्रम को हतोत्साहित करेंगे। साथ ही, बाल श्रम की सूचना से श्रम अधिकारियों को अवगत कराएंगे। कानपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने का पहला चरण 12 जून को पूरा हुआ। बाल श्रम निषेध दिवस के दिन शहर के पांच वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कानपुर को बाल श्रम मुक्त बनाएंगे 310 श्रमिक मित्रदूसरे चरण की योजना दूसरे चरण में बाल श्रम मुक्त कानपुर अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिक मित्र बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अटल आवासीय विद्यालय रामपुर नरुआ में कानपुर नगर के 31...