कानपुर के 37 हजार से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन
कानपुर, जून 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा से अब तक 37,844 घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं जिससे कुल 132.09 मेगावाट स्थापित सौर क्षमता विकसित हुई है। पीएम सूर्यघर योजना में कानपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज है। सोमवार को नवीन सभागार, सरसैय्या घाट में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सोलर संयंत्रों की स्थापना, सब्सिडी वितरण, बैंक ऋण तथा अन्य प्रगति बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अब तक 36,032 लाभार्थियों को सब्सिडी जारी की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह से 21 जून तक 10,249 नए सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.