कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर जाने वाले पर्यटकों का प्यारा 'सिंह इज किंग' कहे जाने वाले बब्बर शेर अजय (18 वर्ष) अब इस दुनिया में नहीं रहा। बुधवार सुबह 11 बजे शेर अजय ने अंतिम सांस ली। उसके फेफड़े में टेनिस बॉल के आकार की गांठ पाई गई। ट्यूमर के फटने से उसकी मौत हुई। कानपुर चिड़ियाघर में करीब साढ़े नौ साल तक बब्बर शेर अजय रहा। उसे 11 दिसंबर 2016 को रायपुर प्राणि उद्यान से लाया गया था。 यह भी पढ़ें- ट्यूमर फटने से बब्बर शेर अजय की मौतअजय की तबीयत बिगड़ने की सूचना चिड़ियाघर के अधिकारी बताते हैं कि बब्बर शेर अजय दो दिन से खाना-पानी नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह अचानक वह खून की उल्टी करने लगा। केयरटेकर ने पशु चिकित्सक डॉ. नासिर को इसकी सूचना दी तो डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। अजय को कुछ दवाएं दी गईं। तकरीबन सुबह 11 बजे व...