संवाददाता, जुलाई 11 -- कानपुर के घंटाघर स्थित सूर्या होटल में शनिवार को एक शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उर्सला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवां पंथुवा निवासी 33 वर्षीय दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। वह रेलवे में कोच अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। वहीं, मृतका 33 वर्षीय शिवांगी तिवारी उन्नाव के अकरमपुर की रहने वाली थी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। दिग्विजय के एक बच्चा है, जबकि शिवांगी के दो बच्चे बताए गए हैं।शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड किया जानकारी के मुताबिक, दोनों शनिवार...