कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। मेरठ में 29 अगस्त से दो सितंबर तक हुई सब-जूनियर यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कानपुर के युवा शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता में सान्विका गुप्ता, शार्दूल खत्री और कंदर्प खत्री ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालिका एकल में द चिंटल्स स्कूल की सान्विका गुप्ता ने उपविजेता बनकर रजत पदक जीता। बालिका युगल में झांसी की आरुषि गर्ग के साथ जोड़ी बनाकर भी सान्विका ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-15 बालक एकल में दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के शार्दूल खत्री ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में प्रदेशभर के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक युगल में शार्दूल ने कंदर्प खत्री के साथ मिलकर तीसरा स्थान हासि...