लखनऊ, मार्च 16 -- पारा थानाक्षेत्र के हंसखेड़ा में सोमवार एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर उस वक्त शटरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। मजदूर को गंभीर हालत में साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से चित्रकूट के कोतवाली थानाक्षेत्र के बगलई गांव निवासी राजेंद्र कुमार (40) मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र हंसखेड़ा स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग का काम करता था। सोमवार को वह निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर शटरिंग लगा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छठी मंजिल से नीचे आ गिरा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.