कानपुर, अप्रैल 29 -- देश के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य अभियान के तहत पर्वतारोहण के लिए जरूरी उपकरण रॉक पिटन अब कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री में बनाया जाएगा। ओईएफ में बने रॉक पिटन को सेना ने परीक्षण के बाद पास स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही ओईएफ को 900 रॉक पिटन बनाने का ऑर्डर भी दिया गया है। रॉक पिटन का काम पहाड़ों की चढ़ाई में इस्तेमाल होता है। यह एक धातु का खूंटा होता है, जिसे चट्टानों में हथौड़े से ठोककर उसमें रस्सी बांधी जाती है। यह पर्वतारोही को गिरने से बचाने के लिए इस्तेमाल होता है। खतरनाक चढ़ाई में एंकर प्वाइंट बनाने का काम

रॉक पिटन की विशेषताएँ रॉक पिटन मजबूत धातु से बना होता है और अधिक भार को संभालने की क्षमता होती है। जब कोई पर्वतारोही चट्टान पर चढ़ रहा होता है तो वह बीच-बीच में सुरक्षित पकड़ के लिए एंकर प...