नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- कानपुर के युवा साफ्टवेयर इंजीनियर पारस यादव अब गूगल के अमेरिका स्थित किर्कलैंड ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाएंगे। गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में दो साल तक शानदार तरीकी से सेवा देने के बाद कंपनी ने उनका चयन अमेरिका के लिए किया है। इस इंटरनेशनल ट्रांसफर पर पारस को करीब दो करोड़ का सालाना पैकेज ऑफर किया है। वे गूगल में एल-4 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य करेंगे। चकरपुर निवासी पारस के पिता अवधेश यादव पीएसआईटी में कार्यरत हैं।IIIT कुर्नूल से किया बीटेक सीएसई पारस यादव की शुरुआती शिक्षा भौती स्थित पृथ्वीराज एजुकेशन सेंटर से हुई। जेईई मेन में अच्छी रैंक आने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान ट्रिपल आईटी कुर्नूल के बीटेक सीएसई में दाखिला लिया था। उन्होंने आईआईआईटी कुर्नूल से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की...