कानपुर के नर्वल में बनेगा नया रजिस्ट्री भवन
लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने कानपुर के नर्वल में नया उप निबंधक कार्यालय बनाने को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए चिकित्सा विभाग भवन निर्माण के लिए 0.0976 हेक्टेयर भूमि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि नर्वल में भूमि मिलने के बाद नया उप निबंधक कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। एक माह के अंदर वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और दिसंबर तक नए भवन में रजिस्ट्री शुरू कराने की योजना है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सीएम के लोकार्पण के बाद नवीन रजिस्ट्री कार्यालय में शुरू हुआ काम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.