लखनऊ, मार्च 13 -- आईआईएम रोड पर गुरुवार शाम बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही बीएससी छात्रा 21 वर्षीय खुशी शुक्ला की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हेडइंजरी आया है। लोगों का कहना है कि अगर खुशी हेलमेट लगाए होती तो उसकी जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक खुशी मूल रूप से कानपुर के चकेरी न्यू आजादनगर की रहने वाली थी। यहां छोटी बहन रुचि के साथ आईआईएम रोड पर ननिहाल में रहती थी। खुशी एक निजी विद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। खुशी के मामा अनमोल के मुताबिक भांजी शाम करीब पांच बजे बाजार से लौट रही थी। इस बीच आईआईएम रोड पर किसी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछली और सिर के बल सड़क पर गिरी। टक्कर मारने वाला फरार हो गया। खुशी की मां आरती की चार साल पहले ही मौत हो चुकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.