कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में भड़पुरा मोड़ के पास सोमवार भोर पहर तेज रफ्तार कार कानपुर-इटावा हाईवे पर एक पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में लगी आग से उसमें सवार कानपुर नगर के दो लोगों की जिन्दा जलने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।बर्रा कानपुर निवासी बाईस वर्षीय ओम शुक्ला पुत्र राजीव शुक्ला मेहरबानी सिंह पुरवा के रहने वाले पैतीस वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ कार से औरैया से कानपुर की ओर आ रहे थे। सोमवार भोर पहर उनकी तेज रफ्तार कार कानपुर इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर में भड़पुरा मोड के पास पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। धमाके के बाद कार से...