कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। कानपुर की पहचान चमड़ा कारोबार संकट में है। यहां के कारोबारी सरकारी विभागों के शोषण से परेशान हैं। उनका व्यापार तमाम नियम-कायदे के चक्कर में संकट में है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए सड़क पर संघर्ष भी करना पड़े तो किया जाएगा। व्यापारी हितों की बात करने वाली सरकार चुप्पी साधे बैठी है। ये बातें रविवार को कानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाजमऊ में चमड़ा उद्यमियों संग बैठक कर कहीं। उद्यमियों ने व्यापार में आ रही दिक्कत, सरकारी विभागों के उत्पीड़न पर मुद्दा रखा। कहा कि प्रदूषण के नाम पर बेवजह टेनरी बंद करा दी जाती है। जीएसटी विभाग की नियमावली भी परेशान करने वाली है। कारोबारी अहमदुल्ला मलिक ने टेनरी मालिकों की तरफ से एक मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक...