कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान को नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से नवाजा गया। सोमवार को दिल्ली में आरोग्य दर्पण के विकसित भारत 2047 विजन के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सम्मानित किया गया। केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण पाल मलिक समेत कई वरिष्ठ हस्तियों की मौजूदगी में सम्मान दिया गया। आशीष कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...