कानपुर, दिसम्बर 17 -- अखिलेश मुक्ति मोर्चा से जुड़े आशीष शुक्ला उर्फ आशु को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उसे नैनीताल से उठा लिया। आशीष के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए एलएलबी करने का मामला दर्ज है, जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस काफी समय से जुटी थी। आशीष पर आरोप है कि उसने फर्जी कागजातों का इस्तेमाल कर कानून की डिग्री हासिल की थी। हाल ही में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह मुख्यमंत्री से एक पार्क पर कब्जे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और एसटीएफ ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। नैनीताल में दबिश देकर उसे धर-दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली में पेश किया गया, जहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामन...