बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता शक्तिपीठ कहिमानी माता मंदिर परिसर में आयोजित ग्रामीण मेला का आयोजन हुआ। वहीं दंगल के तीसरे दिन अखाड़े में रोमांच और जोश चरम पर रहा। दिनभर चले मुकाबलों में कुल 20 कुश्तियां कराई गईं। महिला वर्ग का सबसे चर्चित मुकाबला महिला पहलवान हनी कानपुर और अंजली नेपाल के बीच हुआ। हनी ने दांव-पेच दिखाते हुए अंजली को पराजित किया। काजल पहलवान बांदा और अंजली नेपाल के बीच जोरदार भिड़ंत को दर्शकों ने सराहा। पुरुष वर्ग में भारत केसरी चिंता पहलवान पंजाब और कृष्णा पहलवान गोरखपुर के बीच 150 किलो वर्ग का मुकाबला बेहद रोचक रहा। चिंता पहलवान के सामने कृष्णा पहलवान को हार माननी पड़ी। लवकुश शाहपुर सानी, बुद्धराज व स्वयंवर, उदय मऊ व सुशील का मुकाबला बराबरी पर छूटा। वैशाली दिल्ली व जय सिंह हमीरपुर के बीच भी कड़े मुकाबले हुए। वैशाली न...