कानपुर, नवम्बर 22 -- कानपुर। अंडर 14 बास्केटबॉल बालिका टीम पहुंची विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। राजस्थान के सुजानगढ़ में 20 नवंबर से शुरू प्रतियोगिता 23 नवंबर चलेगी। छत्तीसवें विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर एवं जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर 14 बालिकाओं ने पूर्वी उप्र के लिए खेलते हुए पंजाब और राजस्थान की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर किया। मैनेजर आशुतोष सत्यम झा ने बताया, टीम में जय नारायण विद्या मंदिर की सुनीति यादव कप्तान यशिका यादव एवं अग्रिम जबकि जुगलदेवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्नेहा एवं सरस्वती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल और फाइनल रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल गेम्स फ...