कानपुर की तैराकी टीम घोषित
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। 67वीं उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी व डाइविंग प्रतियोगिता 30 व 31 मई को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। गुरुवार को कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) तैराकी संघ ने अपनी टीम घोषित की। संघ के महासचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा जो 16 से 21 जून के बीच अहमदाबाद में होने वाली 79वीं राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयनित कानपुर टीम के बालक वर्ग में उन्नाव के संचित पाण्डेय (कप्तान), कानपुर के मानस पांडेय, ऋषिकांत, अर्जुन सिंह, अजीत यादव, अखिलेश को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेनो के तैराक प्रदेश तैराकी में कल से दमखम दिखाएंगे बालिका वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.