कानपुर की तनु ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण
कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आयरन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कल्याणपुर आवास विकास निवासी तनु शुक्ला ने तीन वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम छाप छोड़ी। भारतीय टीम की ओर से खेल रही 30 वर्षीय तनु शुक्ला ने 12 देशों की महिला खिलाड़ियों के बीच ओवर आल पावर लिफ्टिंग, स्क्वाट और डेडलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं तनु ने पहली बार में ही वैश्विक पहचान हासिल की। बतौर फिटनेस ट्रेनर तनु युवा वर्ग को पावर लिफ्टिंग खेल में प्रशिक्षित कर रही हैं। वे इससे पहले कई स्टेट और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.