इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- बसरेहर, संवाददाता। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (नमामि गंगे) के तहत हो रहे हर घर नल हर घर जल योजना की जमीनी हकीकत परखने सीएसजेएमयू कानपुर की टीम पहुंची। टीम ने कराए जा रहे काम की गुणवत्ता देखी और गांव वालों से फीडबैक भी लिया।मुख्य सर्वेक्षक मुख्य सर्वेक्षक डा.किरण झा और सह सर्वेक्षक डा.एसपी वर्मा के नेतृत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के समाज कार्य विभाग की टीम ने बादरी पूठ, नसीरपुर बोझा आदि गांवों का निरीक्षण किया। गांवों में सर्वेक्षण कर योजना के सामाजिक, आर्थिक एवं दैनिक जीवन में होने वाले प्रभावों का विस्तृत आंकलन किया। टीम के डा.एपी.सिंह, डा. उर्वशी सिंह, डा. बुसरा बरकाती, अभय प्रताप सिंह, आर्यन सचान, तान्या त्रिवेदी, स्नेहा दुबे, शिप्रा द्विवेदी, बृजेश कुमार ने गांव वालों से स्वच्छ पेयजल...