बांदा, सितम्बर 18 -- पैलानी, संवाददाता। नरजिता गांव के सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा में शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल हुआ, जिसमें दूरदराज से पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कानपुर की खुशी ने पूनम को चारो खाने चित कर दिया। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं की कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची। सुमेरपुर के राजेश शिवहरे व सपा नेता रामलाल प्रजापति ने हाथ मिलाकर दंगल शुरू कराया। ग्राम प्रधान शिव दर्शन प्रजापति,छोटे बाबू प्रजापति व सत्य प्रकाश प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थान, पंजाब ,नेपाल तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, इटावा, अयोध्या,मेरठ, कानपुर, हमीरपुर व बांदा के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। अनिकेश पहलवान गौरी कला ने कुलदीप नरजिता को, साहिल सहारनपुर ने संगम टिकवापुर को कलाजंग दांव लगाक...