प्रमुख संवाददता, अप्रैल 1 -- यूपी के कानपुर में किडनी-लिवर रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को तीन मार्च को ही जानकारी मिली थी कि शहर में कहीं गैरकानूनी ढंग से किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। तब सटीक सूचना न होने से छापेमारी नहीं हो सकी। तभी से टीम इस रैकेट की तलाश में लगी थी। वहीं, इस अवैध कारोबार का सूत्रधार आठवीं पास एंबुलेंस ड्राइवर है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात किडनी ट्रांसप्लांट होने की सूचना सोमवार की दोपहर रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय को लगी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर आनन-फानन डीसीपी पश्चिम जोन की क्राइम ब्रांच, रावतपुर पुलिस और सीएमओ की एक टीम बनी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि किडनी के अवैध कारोबार का सूत्रधार शिवम अग्रवाल है। शिवम आठवीं पास एंबुलेंस ड्राइवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.