मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता । रोडवेज ने शनिवार 28 फरवरी से नौ मार्च तक होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। इन बसो का संचालन कानपुर और लखनऊ मार्ग पर किया गया है। वहीं सोनभद्र मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। रेलवे की तरह रोडवेज भी होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है। इससे जहां ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ न मिलने पर यात्रियों को होली की छुट्टी में घर लौटने में दिक्कत नहीं होगी। अब कानपुर और लखनऊ के यात्री होली स्पेशल बसों से यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन ने इन मार्गों के अलावा सोनभद्र मार्ग पर भी अतिरिक्त बसों का भी संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अल्पना श्रीवास्तव ...