प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: गर्मी की छुट्टी के मद्देनजर कानपुर से चौतरफा पर्यटक स्थलों को जाने वाले यात्रियों की मांग के मुताबिक रेल प्रशासन ने 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें जुलाई के आखिरी सप्ताह तक चलेंगी। ये ट्रेनें सुल्तानपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, वाराणसी, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, शेखपुरा, पोरबंदर जैसे स्टेशनों के लिए चलाई गई हैं। इनमें से कुछ कानपुर सेंट्रल स्टेशन तो कुछ गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। सफर करने वाले शनिवार से रिजर्वेशन करा लें क्योंकि सीटें खाली हैं। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04212-04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुल्तानपुर से 20 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से 16 जुलाई तक गुरुवार को चलेगी। सुल्तानपुर से यह ट्रे...