प्रमुख संवाददाता, जुलाई 19 -- Special Train: ट्रेन से चलने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेल प्रशासन ने कानपुर और आगरा से कोलकाता को चार और ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। वीकली चलने वाली कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस हर मंगलवार सेंट्रल स्टेशन तो ताजनगरी आगरा से कोलकाता को हर गुरुवार को चलेगी। इन ट्रेनों का संचालन सितंबर तक होगा। रेलवे का मानना है कि इससे कोलकाता को चल रही ओवरलोड ट्रेनों का यात्री लोड कम होगा। इसमें सफर करने वाले यात्री रविवार से इन चारों ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेल प्रशासन ने शहरियों को एक और सौगात दी। टाटानगर से चलने वाली मुरी एक्सप्रेस 20 और 21 जुलाई से नियमित लूसा स्टेशन पर रुककर कानपुर सेंट्रल आएगी और जाएगी। 18102 मुरी एक्सप्रेस 21 जुलाई से तो 18101 मुरी एक्सप्रेस 20 जुलाई से लूसा स्टेशन पर रुकने लगेगी। ...