कानपुर एक्सप्रेस वे की सड़क में दरार पर तीन अधिकारी हटाए गए
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे(एनई-6) की सड़क पर 26 जुलाई को एक स्थान पर आई दरार और सड़क दबने के मामले में एनएचएआई ने तत्काल मरम्मत के साथ सख्त कार्रवाई की है। निर्माणकारी संस्था के तीन अधिकारियों को एनई-6 प्रोजेक्ट से हटा दिया है। साथ ही अगले दो वर्षों तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और एसएआईडीसीएल की किसी भी परियोजना में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार इसमें निर्माणकारी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर-सह-डीजीएम (हाईवे) विवेक कुमार गुप्ता, एनएचएआई के इंडिपेंडेंट इंजीनियर के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेसिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार शामिल हैं। एनएचआई के अनुसार 26 जुलाई को रूट पेट्रोलिंग के दौरान कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी 64 के निकट सड़क की सतह में स्लिपेज देखा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.