कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक किमी तक उखड़ी परत, कराई मरम्मत
लखनऊ, अगस्त 21 -- विश्वस्तरीय सड़क के दावे के साथ शुरू किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भी कई स्थानों पर सड़क की तारकोल उखड़ने का सिलसिला जारी है। अब कानपुर से लखनऊ वाली लेन में किमी 48 से 49 और किमी 46.9 से 47 तक सड़क पर नए सिरे से तारकोल का लेपन किया गया। कई स्थानों पर तारकोल हल्का सा दबा है। संभावना है कि यहां भी नए सिरे से इसे बिछाया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा समस्या कानपुर से लखनऊ वाले लेन में आ रही है। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के 42 किमी वाले ग्रीनफील्ड हिस्से में लोकार्पण के बाद से ही खामियां सामने आ रही हैं। 26 जुलाई को किलोमीटर 64 पर सड़क धंसने का पहला मामला आया था। हालांकि अब सड़क धंसने की घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन तीन लेन वाले हिस्से की तीसरी लेन में तारकोल उखड़ने की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.