इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह इकदिल ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी ट्रक चालक अलवर सिंह पुत्र मुंशीलाल ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। ट्रक में औरैया के अजीतमल क्षेत्र के गांव कठेला रामपुरा निवासी संजीव तिवारी, पहलादपुर निवासी लज्जा तथा उसका 25 वर्षीय भतीजा पवन सवार थे। तीनों मजदूरी के लिए इटावा आ रहे थे। इकदिल ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। भीषण टक्कर के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ...