लखनऊ, फरवरी 2 -- प्रदेश के आठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों को नये कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिल गए हैं। इनमें कानपुर, सोनभद्र, अमेठी, कुशीनगर, बुलंदशहर, गोंडा, सुल्तानपुर और बिजनौर के स्वशासी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर में उपप्रधानाचार्य डा. हरप्रीत सिंह को और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में उप प्रधानाचार्य डा. आनंद कुमार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। अमेठी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डा. योगेश कुमार यादव और कुशीनगर में उपप्रधानाचार्य डा. सुभाष गुप्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बुलंदशहर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डा. संजय कुमार मिश्र और गोंडा में बायोकेमिस्ट्री वि...