शामली, अप्रैल 13 -- देहात के 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र से सटे इलाके में बिजली चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने 132 केवी बिजली घर कनियान से पोषित 33 केवी लाइन के 900 मीटर लंबे एसीएसआर डाग कंडक्टर 07 स्पेन को रात में उखाड़ कर चोरी कर लिया। घटना के संबंध में जेई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है। विद्युत उपकेन्द्र काधला देहात के जेई विजय शंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 132 केवी बिजली घर कनियान से पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र एलम को जाने वाली 33 केवी लाइन, जो ग्राम कनियान के पास स्टेडियम के पास से गुजरती है, उसके एक हिस्से को चोरों ने निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- केबल चोरी करते हुए एक पकड़ा विशेष रूप से, भरसी के श्मशान वाले रास्ते पर डबल पोल से लेकर पोर पोल तक क...